शख्स ने मुंबई में ट्रेन से फेंका गुटखे का पैकेट, कहा- हम मेंटेनेंस देते हैं; रेलवे ने दिया जवाब
एक 'X' यूज़र द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में मुंबई में एक रेल यात्री स्टेशन पर गुटखे का पैकेट फेंकता दिख रहा है। वहीं टोके जाने पर यात्री ने कहा, "वह (सफाईकर्मी) साफ करेगा…हम मेंटेनेंस देते हैं।" इस पर रेलवे ने यूज़र का फोन नंबर मांगा और शीघ्र समाधान के लिए रेलमदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।