शख्स ने मुंबई में फोेन देखते हुए कार चला रहे ड्राइवर की क्लिप की शेयर; उबर ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई के एक शख्स ने उबर ड्राइवर द्वारा वीडियो देखते हुए कार चलाने की क्लिप शेयर की है। शख्स ने ट्वीट किया, "सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा हूं...ड्राइवर फोन अपनी गोद में रखकर वीडियो देख रहा है।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उबर ने लिखा, "यह चिंताजनक है...ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और हमारे लिए आपकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।"