शख्स ने मेरा धर्म परिवर्तन कराया, अपने पिता से यौन संबंध बनाने को किया मजबूर: यूपी की महिला
बरेली (उत्तर प्रदेश) में हिंदू बनकर महिला से दोस्ती करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 24-वर्षीय महिला के अनुसार, व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। बकौल महिला, शख्स ने अपने पिता के साथ उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।