यूपी में शख्स ने 15 व 17 साल की 2 बेटियों का बीते 4 साल में कई बार किया रेप, हुआ गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 15 व 17 वर्ष की 2 बेटियों का बीते 4-साल में कई बार रेप करने के आरोप में 40-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बेरोज़गार शख्स की बड़ी बेटी ने अपनी शिक्षिका को आपबीती सुनाई थी। उसने बताया कि स्कूल के बाद दोनों बहनें मां के काम से लौटने तक पार्क में बैठी रहती थीं।