शख्स ने यूपी में 26 वर्षीय पत्नी की चाकू से कई वार कर की हत्या, कहा- बेवफाई की सज़ा दी
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में 26-वर्षीय पत्नी रेशमा के गले पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या करने और शव को घर के सेप्टिक टैंक में फेंकने के आरोप में 35-वर्षीय नन्हे खान को गिरफ्तार किया गया है। उसने कहा, "पत्नी मेरी पीठ पीछे गैर मर्दों से मिलती थी...मैंने उसे बेवफाई की सज़ा दी।" पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।