शख्स ने यूपी में करंट लगाकर की पत्नी की हत्या, कमरे में दफनाया शव
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में पत्नी को करंट लगाकर उसकी हत्या करने व शव को कमरे में दफनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बकौल पुलिस, बेटे पर शक होने पर आरोपी की मां ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी।