शख्स ने यूपी में सिर कुचलकर सांप को मारने के बाद उसे जलाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

बदायूं (उत्तर प्रदेश) में सांप को मारने को लेकर पुलिस ने वन विभाग के वनरक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में आरोपी सिर कुचलकर सांप को मारने और फिर उसे जलाने की बात स्वीकार रहा है। वहीं, सांप को मारने की वजह पूछे जाने पर उसने कहा, "वह काट लेता तो?"

Load More