शख्स ने शेयर की वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए फंगस वाले दही की तस्वीर, आईआरसीटीसी ने दिया जवाब
वंदे भारत एक्सप्रेस से देहरादून (उत्तराखंड) से आनंद विहार (दिल्ली) जा रहे एक शख्स ने ट्रेन में परोसे गए फंगस वाले दही की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। शख्स ने कहा, "वंदे भारत में ऐसी सर्विस की उम्मीद नहीं है।" इस पर आईआरसीटीसी ने कहा, "दही एक्सपायर नहीं था। (दही) निर्माता के समक्ष मामला उठाया जा रहा है।"