शख्स ने शेयर की वंदे भारत में दिए गए खाने में मिले कॉकरोच की फोटो, आईआरसीटीसी ने दिया जवाब
वंदे भारत ट्रेन से रानी कमलापति से जबलपुर जा रहे एक यात्री ने 'X' पर बताया है कि उसे ट्रेन में परोसे गए खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिला। अपनी नॉनवेज थाली की तस्वीरें शेयर कर यात्री ने लिखा, "मैं स्तब्ध था।" आईआरसीटीसी ने इसके लिए माफी मांगते हुए कहा कि खाना उपलब्ध कराने वाले वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी।