शख्स ने हरियाणा में पत्नी को कार में दूसरे व्यक्ति के साथ देखा, पत्नी को बेसबॉल बैट से पीटा
पंचकूला (हरियाणा) का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को बेसबॉल बैट से पीटता दिख रहा है। शख्स ने अपनी पत्नी को एक कार में दूसरे व्यक्ति के साथ देखने के बाद कार का शीशा तोड़ दिया था और पत्नी को बेसबॉल बैट से पीटा था। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।