शख्स ने हिमाचल प्रदेश के बस स्टैंड पर युवती पर धारदार हथियार से किए वार, काट दीं उंगलियां
पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में एक बस स्टैंड पर शनिवार को एक शख्स ने 19-वर्षीय युवती के सिर और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए जिसमें उसकी उंगलियां कट गईं। घटना के वीडियो में लोग आरोपी को पीटते दिख रहे हैं। आरोपी का दावा है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और युवती कुछ समय से उसे नज़रअंदाज़ कर रही थी।