शख्स ने ₹2.5 लाख खर्च कर कोलकाता में अपने घर पर लगाई दिवंगत पत्नी की सिलिकॉन की मूर्ति
कोलकाता में तापस शांडिल्य (65) नामक शख्स ने ₹2.5 लाख खर्च कर अपने घर में अपनी दिवंगत पत्नी इंद्राणी की सजीव दिखने वाली सिलिकॉन की मूर्ति लगाई है। मूर्ति का वज़न 30-किलोग्राम है जिसे सोफे पर स्थापित किया गया है। 2021 में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाली महिला की मूर्ति को उनके सोने के गहने पहनाए गए हैं।