शख्स पर केवल प्रतिबंध लगाना काफी नहीं: विमान में महिला पर पेशाब करने की घटना पर मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने एअर इंडिया के विमान में एक शख्स द्वारा महिला सहयात्री पर पेशाब करने की घटना को शर्मनाक बताया है। मालीवाल ने कहा, "आश्चर्य है कि आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ। शख्स पर केवल प्रतिबंध लगाना काफी नहीं। मैं दिल्ली पुलिस, डीजीसीए और एअर इंडिया को नोटिस भेज रही हूं।"