शत्रुघ्न ने भी अपनी पसंद से शादी की थी: सोनाक्षी की शादी में उनके न आने की खबर पर पहलाज
प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके पिता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल न होने की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा, "वह अपनी लाडली से ज़्यादा देर तक नाराज़ नहीं रह सकते हैं...उन्होंने खुद भी 40 साल पहले अपनी पसंद की लड़की से शादी की थी।" सोनाक्षी ऐक्टर ज़हीर इकबाल से शादी करेंगी।