शतक न बना पाने का मलाल नहीं है, ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हूं: ध्रुव जुरेल
इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में भारत की पहली पारी में 90 रन बनाकर आउट हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने कहा है कि उन्हें शतक न बना पाने का कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा, "यह मेरी डेब्यू टेस्ट सीरीज़ है और मैं ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब हूं।" बकौल जुरेल, टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा से उनका सपना था।