शतरंज खेल रहे रोबोट ने रूसी टूर्नामेंट में 7 साल के बच्चे की उंगली तोड़ी, सामने आया वीडियो
शतरंज खेल रहे एक रोबोट ने मॉस्को चेस ओपन टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक 7-वर्षीय लड़के की उंगली (इंडेक्स फिंगर) तोड़ दी। 19 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रोबोट ने कथित तौर पर क्रिस्टोफर नामक बच्चे पर तब हमला किया जब वह अपनी बारी का इंतज़ार किए बिना एक चाल चल रहा था।