शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने 18 वर्षीय प्रग्नानंदा

भारत के 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वह विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज विश्व कप के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। फाइनल में प्रग्नानंदा का मुकाबला दुनिया के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

Load More