शनि शिंगणापुर में ब्रैंडेड तेल से ही होगा शनिदेव का अभिषेक, ट्रस्ट ने लिया फैसला
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि 1 मार्च से शनिदेव का अभिषेक केवल ब्रैंडेड तेल से ही किया जाएगा। इस फैसले का उद्देश्य मिलावटी तेल में मौजूद पैराफिन जैसे तत्वों से शिला को होने वाले नुकसान से बचाना है। गौरतलब है, शनि शिंगणापुर में तेल से अभिषेक करने की परंपरा लगभग 400 साल पुरानी है।