शनिवार को 13.5 घंटे तक HDFC बैंक की कई सेवाएं रहेंगी बाधित
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि सिस्टम अपग्रेड करने के लिए 13 जुलाई को तड़के 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक (13.5 घंटे) उसकी कई सेवाएं बाधित रहेंगी। बकौल बैंक, शनिवार तड़के 3:00 बजे से 3:45 बजे तक और सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे के दौरान यूपीआई सेवा उपलब्ध नहीं होगी।