शनाका 98* रन पर थे, हम उन्हें ऐसे आउट नहीं करना चाहते थे: 'मांकड' अपील वापस लेने पर रोहित
रोहित शर्मा ने दसुन शनाका के खिलाफ 'मांकड' अपील वापस लेने को लेकर कहा है, "मुझे अंदाज़ा नहीं था कि मोहम्मद शमी ऐसा करने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा, "शनाका 98* रन पर थे। वह शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे...हम उन्हें ऐसे आउट नहीं करना चाहते थे। हम उन्हें उस तरह आउट करना चाहते थे...जैसा आउट करने का सोचा था।"