शनाया कपूर ने अपने जन्मदिन पर तलवार से काटा केक, सामने आया वीडियो
अभिनेता संजय कपूर ने अपनी बेटी शनाया कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह तलवार से केक काटती दिख रही हैं। वीडियो के साथ संजय ने लिखा, "आप बड़ा चाकू इस्तेमाल कर सकती थीं।" गौरतलब है, शनाया जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।