शनि ग्रह के साथ उसकी चमकती रिंग्स की तस्वीर नासा ने की शेयर
नासा ने शनि ग्रह की एक तस्वीर शेयर की है जिसे 25 जून को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने खींचा था। नासा ने कहा, "इस वेवलेंथ में ग्रह पर बेहद अंधेरा दिखता है क्योंकि इसके वायुमंडल में मीथेन गैस सूर्य के प्रकाश को अब्ज़ॉर्ब करती है लेकिन...इसकी रिंग्स चमकती रहती हैं।" ये रिंग्स चट्टानों और बर्फीले टुकड़ों से बनी है।