शपथ ग्रहण के लाइव प्रसारण के दौरान पीएम की फोटो पर लात मारने वाला शख्स असम में अरेस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान असम के करीमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर लात मारने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने प्रधानमंत्री को गाली भी दी थी। बकौल पुलिस, थाने ले जाने के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था।

Load More