शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने सिर झुकाकर स्वीकार किया मेहमानों का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के बाद समारोह में मौजूद मेहमानों का सिर झुकाकर अभिवादन स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मंच पर खड़े पीएम मोदी ने मेहमानों के सामने हाथ जोड़कर सिर झुकाया। समारोह में ऐक्टर शाहरुख खान और बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी समेत कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं।

Load More