शपथ समारोह में अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण मिला, हमारे नेताओं को नहीं: जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा, "(समारोह) के लिए अब तक हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है। जब हमारे INDIA गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण आएगा...उस पर हम विचार करेंगे।" 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा।