शबाना आज़मी ने फराह खान के बर्थडे पर शेयर की 'रॉकी और रानी...' के सेट से उनके साथ तस्वीर
निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान के जन्मदिन पर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से उनके और ऐक्टर धर्मेंद्र के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं प्यारी फराह। आज खूब डांस और मस्ती करते हैं ताकि साबित हो जाए कि मैं हमेशा आपकी धुन पर डांस करती हूं।"