शबाना आज़मी ने 'मेरे यार शब्बा खैर' गाने पर डांस कर रहे बोनी कपूर का पुराना वीडियो किया शेयर

अभिनेत्री शबाना आज़मी ने पति-गीतकार जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी का पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्ममेकर बोनी कपूर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में रेट्रो लुक में दिख रहे बोनी व शबाना फिल्म 'जंगली' के 'मेरे यार शब्बा खैर' गाने पर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान 'बहुत अच्छा' कहती सुनाई पड़ रही हैं।

Load More