शबाना आज़मी ने शेयर की स्मिता पाटिल और श्याम बेनेगल के साथ कान्स 1976 की फोटो
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने दिवंगत ऐक्ट्रेस स्मिता पाटिल और फिल्ममेकर श्याम बेनेगल के साथ कान्स-1976 की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बकौल ऐक्ट्रेस, पब्लिसिटी मटीरियल और पैसों की कमी के चलते बेनेगल ने उन दोनों को सबसे अच्छी साड़ी पहनकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने को कहा था। फिल्म 'निशांत' के लिए वे सभी वहां गए थे।