शबाना ने जताई नसीरुद्दीन के साथ काम करने की इच्छा, कहा- फिल्ममेकर्स हमें जल्द कास्ट कीजिए
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए कहा है, "मैं उनके साथ जल्द कोई फिल्म करना चाहती हूं...एक समय था जब हम बहुत सी फिल्में साथ करते थे।" बकौल शबाना, "उस समय...मैं अपने पति (जावेद अख्तर) से ज़्यादा उनके साथ समय बिताती थी।" उन्होंने कहा, "फिल्ममेकर्स, कृपया हमें जल्द साथ में कास्ट कीजिए।"