शमी के बेटी से मिलने के बाद पत्नी ने कहा- वह गिटार व कैमरा चाहती थी, उसने नहीं खरीदा
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के अपनी बेटी से मिलने और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा, "यह सिर्फ दिखावे के लिए है।" उन्होंने कहा, "मेरी बेटी गिटार और कैमरा चाहती थी, उसने ये चीज़ें नहीं खरीदीं...शमी कभी मेरी बेटी के बारे में नहीं पूछते। शमी सिर्फ अपने में ही व्यस्त रहते हैं।"