शमी के लिए भारतीय टीम के दरवाज़े बंद नहीं करने चाहिए: भारत के पूर्व गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण ने मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शमी के लिए टीम इंडिया के दरवाज़े बंद नहीं किए जाने चाहिए। अरुण के मुताबिक, शमी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के लिए उम्र मायने नहीं रखती।