शमी ने फिटनेस पर उठ रहे सवालों के बीच अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का वीडियो किया शेयर
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने उनकी फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों के बीच 'X' पर विजय हज़ारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ बंगाल के लिए खेली गई अपनी ताबड़तोड़ 42 रनों की पारी का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए 'X' पर लिखा, "विकेट लेने से लेकर बाउंड्री लगाने तक। ज़बरदस्त पारी।"