शम्मी सिल्वा बने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष, ली जय शाह की जगह
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। एसीसी ने कहा, "सिल्वा निवर्तमान अध्यक्ष जय शाह की विरासत को आगे बढ़ाते हुए एसीसी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।" गौरतलब है कि जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने से यह पद खाली हुआ था।