शमर जोसेफ के छक्के से स्टेडियम के छत की टाइल्स टूटकर दर्शकों पर गिरीं, वीडियो हुआ वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर शमर जोसेफ के छक्के से स्टेडियम के छत की टाइल्स टूटकर दर्शकों पर जा गिरीं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। जोसेफ ने मैच के 107वें ओवर में पेसर गस एटकिंसन की गेंद पर यह छक्का जड़ा था।