शमर जोसफ के बारे में विकिपीडिया पर पढ़ लीजिए, मेरी आंखों में आंसू आ गए: डीविलियर्स
पेसर शमर जोसफ के 7 विकेट की बदौलत वेस्टइंडीज़ द्वारा ऑस्ट्रेलिया को डे-नाइट टेस्ट मैच में हराने के बाद पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स ने 'X' पर पोस्ट किया, "खूबसूरत कहानी।" उन्होंने आगे कहा, "अपने आप पर एक एहसान करें...उनके बारे में विकिपीडिया पर जाकर पढ़िए...उनकी यात्रा के बारे में पढ़ते हुए सचमुच मेरी आंखों में आंसू आ गए।"