'शमशेरा' को दर्शक नहीं मिलने के कारण कुछ सिनेमाघरों में सुबह व दोपहर के शो रद्द: खबर
बकौल रिपोर्ट्स, रणबीर कपूर और वाणी कपूर की 'शमशेरा' को दर्शक न मिल पाने के कारण कुछ सिनेमाघरों में इसके सुबह और दोपहर के शो रद्द किए गए हैं। फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने शो रद्द होने को लेकर ट्वीट किया, "एक और बड़ी फिल्म...लेकिन कहानी वही।" फिल्म ने शुक्रवार को ₹10.25 करोड़ की कमाई से ओपनिंग की।