'शमशेरा' में काम करना बुरे सपने जैसा था, मुंबई की गर्मी में ऊनी कपड़ों में शूटिंग की: रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आगामी फिल्म 'शमशेरा' में काम करना उनके लिए एक बुरे सपने जैसा था। उन्होंने कहा, "इस फिल्म ने मुझे और (को-ऐक्ट्रेस) वाणी कपूर को शारीरिक रूप से बेहद थका दिया था।" बकौल ऐक्टर, "हम धूल से सने हुए थे, मुंबई की गर्मी में ऊनी कपड़ों में शूटिंग कर रहे थे।"