'शमशेरा' मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म थी और उसने सबसे खराब प्रदर्शन किया: रणबीर
ऐक्टर रणबीर कपूर ने 'डेडलाइन' से अपनी फिल्म 'शमशेरा' (2022) को लेकर कहा है, "यह अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म थी जिसपर मैंने काम किया। इसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे खराब प्रदर्शन किया।" रणबीर ने अपनी फिल्म 'जग्गा जासूस' को लेकर कहा है, "मैं अपने करियर में सिर्फ उस एक फिल्म के खराब प्रदर्शन पर दुखी हुआ था।"