शमिता ने दी एंडोमीट्रियोसिस से पीड़ित होने की जानकारी, सर्जरी से पहले शेयर किया वीडियो
ऐक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने एंडोमीट्रियोसिस से पीड़ित होने की जानकारी दी है और सर्जरी से पहले अस्पताल से अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "क्या आप जानते हैं कि करीब 40% महिलाएं...इससे पीड़ित होती हैं जिसकी अधिकतर को जानकारी नहीं होती।" उन्होंने कहा कि इसमें दर्द होता है और महिलाओं को इसके बारे में जागरुक होना चाहिए।