शमिता शेट्टी ने शादी न करने को लेकर उन्हें ट्रोल करने वाली महिला का कमेंट शेयर कर दिया जवाब
शमिता शेट्टी ने उनके अविवाहित होने को लेकर उन्हें ट्रोल करने वाली एक महिला के कमेंट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। अभिनेत्री ने लिखा, "इस महिला को जवाब देना चाहती हूं जो शादी न करने को लेकर एक अन्य महिला को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है...शादी करना ही मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य नहीं है।"