शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन ने टीटीई पर लगाया उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीन जहां ने ट्रेन में टीटीई पर उनसे दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हसीन के मुताबिक, वह रिश्तेदार के यहां कटिहार (बिहार) गई थीं और कोलकाता लौटते समय मालदा स्टेशन पर उनसे दुर्व्यवहार हुआ। बकौल हसीन, उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन में शिकायत की जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई।