शमी ने लोगों के सवाल 'कोविड-19 से कब रिकवर होंगे' को लेकर शेयर की 'मुझे नहीं पता' रील
मोहम्मद शमी ने लोगों के सवाल 'वह कोविड-19 से कब रिकवर होंगे' को लेकर फेसबुक पर प्रतिक्रिया दी है। कोविड-19 संक्रमण के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर रहे शमी ने 'मुझे नहीं पता है, मुझसे मत पूछो न' गाने वाली रील शेयर की है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I सीरीज़ से भी बाहर हो गए हैं।