शम्मी जी के साथ काम करना बहुत कठिन था, एक बार वह हेलीकॉप्टर से अचानक कूद गए थे: शर्मिला
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 'द कपिल शर्मा शो' में बताया है कि दिवंगत ऐक्टर शम्मी कपूर के साथ काम करना बहुत कठिन था। उन्होंने कहा, "शम्मी रिहर्सल में कुछ करते थे और फाइनल टेक में कुछ और करते थे। 'ऐन इवनिंग इन पेरिस' के गाने की शूटिंग में वह अचानक हेलीकॉप्टर से कूद गए थे...यह स्क्रिप्ट में नहीं लिखा था।"