शराब के नशे में MP के सरकारी स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल रैंप पर लड़खड़ाकर गिरा, किया गया सस्पेंड
रीवा (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल में शराब के नशे में शिक्षकों से बहस करते प्रिंसिपल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह स्कूल के रैंप पर चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर कई बार गिरता हुआ भी दिखाई दे रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।