शराब के नशे में आंध्र प्रदेश में कोबरा के साथ खेलता दिखा शख्स, डसे जाने पर पहुंचा अस्पताल
आंध्र प्रदेश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स शराब के नशे में एक सांप के साथ खेलता दिख रहा है। वीडियो में यह शख्स अपने सामने फन फैलाकर बैठे कोबरा को छूते और उसे पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है। इस दौरान कोबरा ने शख्स को डस लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।