शराब के नशे में मैंने महिलाओं को अश्लील कॉल कीं: ऐक्टर पीयूष मिश्रा
ऐक्टर पीयूष मिश्रा ने शराब की लत को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी मां को नशे में बहुत बुरा-भला कहा...हालांकि, मैं समझ चुका था कि मैं मैच्योर हो गया हूं और...अब उन्हें माफ कर देना चाहिए लेकिन मैं नहीं रुका।" उन्होंने कहा, "मैंने महिलाओं को अश्लील कॉल कीं और अगली सुबह मुझे याद भी नहीं रहता था।"