शराब की पहली बूंद से ही बढ़ जाता है कैंसर का खतरा, इसकी कोई भी मात्रा ठीक नहीं: स्टडी
एक नई स्टडी में सामने आया है कि किसी भी स्तर पर शराब पीना शरीर के लिए ठीक नहीं है। ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ऑफ मैड्रिड की असिस्टेंट प्रोफेसर रोज़ारियो ओर्टोला की इस स्टडी में मृत्यु दर और कम शराब पीने के बीच कोई संबंध नहीं मिला। स्टडी के मुताबिक, शराब की पहली बूंद से ही कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।