शराब के लिए शख्स ने गिरवी रख दिया सिलिंडर, 'भूखे' पत्नी-बच्चों को देख पुलिस ने पैसे देकर छुड़ाया

कानपुर (यूपी) में एक शख्स ने शराब पीने के लिए पैसों का इंतज़ाम नहीं होने पर घर का गैस सिलिंडर गिरवी रख दिया। शख्स की पत्नी मायके गई हुई थी और जब वह वापस आई तो घर पर खाना बनाने की व्यवस्था नहीं थी। महिला बच्चों संग थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने अपनी जेब से पैसे देकर सिलिंडर छुड़वाया।

Load More