शराब नीति घोटाले के 'सूत्रधार' हैं सीएम केजरीवाल: HC से CBI
सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बिना शराब नीति मामले की जांच पूरी नहीं हो सकती थी। सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल ही इस पूरे घोटाले के 'सूत्रधार' हैं। वहीं, केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल को 'सूत्रधार' बताए जाने पर कहा कि यह 'काव्यात्मक' है।