शराब पीकर एमपी में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, बोला- मोबाइल खो गया इसलिए दिमाग डिस्टर्ब है

सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में शराब के नशे में धुत होकर सरकारी स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का वीडियो सामने आया है। एक शख्स द्वारा इसकी वजह पूछे जाने पर उसने कहा, "मेरा मोबाइल गुम हो गया, दिमाग डिस्टर्ब है इसलिए थोड़ी बहुत शराब पीकर आया हूं।" ज़िला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Load More